दिनांक 21 जून 2025 को हमारे विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रार्थना सभा के बाद हुई। योग प्रशिक्षक द्वारा छात्रों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संदेश में योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी और कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक कला है।”
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, मानसिक एकाग्रता और आत्म-नियंत्रण को बढ़ाना था। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया।
.jpeg)




























.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment